• ISSN 2320-0901 (Online)
  • Monthly since 2012
  • Open access
  • Double blind peer review
editor@ijrmp.org

दलित आंदोलन और मुख्यधारा की मराठी पत्रकारिता : एक तुलनात्मक अध्ययन

Research articleOpen accessVol. 15, Issue 4, March 2026

Download PDFHow to citeDownload citation (RIS)BibTeX

How to cite

कुवर मंगेश प्रल्हाद, डॉ. सुचिता उपाध्याय (2026). दलित आंदोलन और मुख्यधारा की मराठी पत्रकारिता : एक तुलनात्मक अध्ययन. International Journal for Research in Management & Pharmacy, 15(4).

Loading



Published Paper PDF: View PDF



कुवर मंगेश प्रल्हाद

शोधार्थी

महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय

उत्तराखंड

डॉ. सुचिता उपाध्याय

मार्गदर्शक

महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय

उत्तराखंड

सार— प्रस्तुत शोध पत्र का उद्देश्य 1900 से 1960 के मध्य महाराष्ट्र में चले दलित आंदोलन और मुख्यधारा की मराठी पत्रकारिता के बीच संबंधों का तुलनात्मक अध्ययन करना है। यह कालखंड भारतीय समाज में सामाजिक, राजनीतिक एवं वैचारिक परिवर्तन का महत्वपूर्ण दौर रहा है। डॉ. भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में दलित आंदोलन ने समानता, सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों के लिए संगठित संघर्ष किया। इस आंदोलन के प्रचार, प्रसार और वैचारिक सुदृढ़ीकरण में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। इस अध्ययन में दलित पत्रकारिता और मुख्यधारा की मराठी पत्रकारिता दोनों के दृष्टिकोण, विषय-वस्तु, भाषा-शैली और वैचारिक प्रतिबद्धता का विश्लेषण किया गया है। ‘मूकनायक’, ‘बहिष्कृत भारत’, ‘समता‘, ‘जनता’ तथा ‘प्रबुध्द भारत‘ जैसी दलित पत्र-पत्रिकाओं ने दलित समाज की पीड़ा, शोषण और संघर्ष को मुखर स्वर प्रदान किया, वहीं मुख्यधारा की मराठी पत्रकारिता प्रायः राष्ट्रीय आंदोलन, राजनीतिक मुद्दों और सामाजिक सुधारों पर केंद्रित रही। हालांकि कुछ अवसरों पर मुख्यधारा की पत्रकारिता ने दलित प्रश्नों को स्थान दिया, किंतु उसका दृष्टिकोण सीमित और सतर्क रहा।यह शोध ऐतिहासिक एवं वर्णनात्मक पद्धति पर आधारित है, जिसमें प्राथमिक एवं द्वितीयक स्रोतों का उपयोग किया गया है। तुलनात्मक विश्लेषण से यह स्पष्ट होता है कि दलित पत्रकारिता सामाजिक परिवर्तन का सक्रिय माध्यम बनी, जबकि मुख्यधारा की मराठी पत्रकारिता ने अपेक्षाकृत निष्क्रिय भूमिका निभाई। अध्ययन के निष्कर्ष यह दर्शाते हैं कि दलित आंदोलन की वैचारिक शक्ति को समझने के लिए दलित पत्रकारिता का अध्ययन अनिवार्य है। यह शोध सामाजिक न्याय, समावेशी पत्रकारिता और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ को और सुदृढ़ करता है।

कुंजी शब्द— दलित आंदोलन, मराठी पत्रकारिता, मुख्यधारा की पत्रकारिता, डॉ. भीमराव आंबेडकर, सामाजिक न्याय, महाराष्ट्र, 1900-1960।

संदर्भ सूची

  1. आंबेडकर भीमराव रामजी (1927) मूकनायक, बंबई, दलित सेवा संघ प्रकाशन।
  2. आंबेडकर भीमराव रामजी (1929) बहिष्कृत भारत, बंबई, बहिष्कृत हितकारिणी सभा।
  3. आंबेडकर भीमराव रामजी (1928) समता, बंबई, समता सैनिक दल।
  4. आंबेडकर भीमराव रामजी (1930) जनता, बंबई, जनता प्रकाशन।
  5. कीर धनंजय (1954) डॉ. आंबेडकर : जीवन और मिशन, मुंबई, पॉपुलर प्रकाशन।
  6. खैरमोडे गंगाधर (1982) डॉ. आंबेडकर : चरित्र और कार्य, पुणे, सुगावा प्रकाशन।
  7. लिम्बाले शरणकुमार (2004) दलित साहित्य का सौंदर्यशास्त्र, औरंगाबाद, लोकप्रिय प्रकाशन।
  8. ढसाल नमदेव (1972) गोलपीठा मुंबई, लोकवाङ्मय गृह।
  9. मनोहर यशवंत (2010) मराठी साहित्य और सामाजिक चेतना, नागपुर, कॉन्टिनेंटल प्रकाशन।
  10. पवार जयंत (2009)  दलित पत्रकारिता स्वरूप और संघर्ष, पुणे,  साधना प्रकाशन।
  11. जाधव प्रकाश (2015) महाराष्ट्र का दलित आंदोलन :  एक ऐतिहासिक अध्ययन, औरंगाबाद,  दिशा प्रकाशन।
  12. कांबले  बाबूराव (1998) दलित आंदोलन और आंबेडकरी विचारधारा, मुंबई,  ग्रंथावली।
  13. ओमवेट गेल (1994)  भारत में दलित और लोकतांत्रिक क्रांति,  हिंदी अनुवाद,  नई दिल्ली,  वाणी प्रकाशन।
  14. देशमुख  सुनील (2018)  मराठी पत्रकारिता का इतिहास,  पुणे, नीरज प्रकाशन।
  15. पाटील रमेश (2020) मुख्यधारा की पत्रकारिता और समाज, कोल्हापुर, शिवाजी विश्वविद्यालय प्रकाशन।
  16. सावंत विजय (2022) दलित आंदोलन और मीडिया : विमर्श,  मुंबई, हिमांशु प्रकाशन।
  17. प्रसन्नकुमार अकलूजकर, (2000), वृत्तपत्रविद्या, मराठी विश्वकोश, पुणे।

How to cite

कुवर मंगेश प्रल्हाद, डॉ. सुचिता उपाध्याय (2026). दलित आंदोलन और मुख्यधारा की मराठी पत्रकारिता : एक तुलनात्मक अध्ययन. International Journal for Research in Management & Pharmacy, 15(4).

Licence

This article is open access, published under the CC BY 4.0 licence. Copyright remains with the authors.